वेस्ट यूपी में बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर, विधायक के मां-बाप सहित 83 और संक्रमित, तीन की मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को एक विधायक के माता-पिता सहित 9 और संक्रमित मिले हैं। मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर में अब तक 83 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार को सबसे अधिक 25 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हापुड़ जिले में हुई है। मेरठ में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी के मुताबिक, एक साल का बच्चा, 82 साल के वृद्ध सहित आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, हाइडिल कॉलोनी में रहने वाले बिजली विभाग के अधिकारी के परिवार के तीन लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

coronavirus cases in uttar pradesh latest update

उधर, आठ लोगों में शास्त्रीनगर निवासी विधायक के माता-पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विधायक का कहना है कि उनके माता-पिता गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहते हैं। उन्होंने कोविड जांच मेरठ में कराई है। हापुड़ जिले की बात करें तो यहां रविवार को 25 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। सबसे अधिक बुलंदशहर में रोड कोटला मेवतियाना निवासी 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छह गढ़ रोड किशनगंज, पांच बाबूगढ़ गांव बछौता के निवासी हैं। वहीं, बागपत जिले में रविवार को 17 और कोरोना संक्रमित मिले। अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या 215 हो गई है।

बुलंदशहर में भी रविवार को 11 और संक्रमित मिले। अब तक जिले में कुल 504 संक्रमित मिले हैं। शामली में डीएम जसजीत कौर ने बताया, रविवार को यहां 15 और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। मुजफ्फरनगर में तीन और संक्रमित की पुष्टि हुई है। बिजनौर जिले में भी एक पुलिसकर्मी सहित तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, जिला अस्पताल के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+