मेरठ: कोरोना संक्रमित महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कोरोना पीड़ित महिला के जुड़वा बच्चों को जन्म देने का मामला सामने आया है। यूपी में इस तरह का यह पहला मामला बताया जा रहा है। जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड वॉर्ड में हंसी-खुश की माहौल देखने को मिला। बता दें, दोनों जुड़वा बच्चे लड़के हैं। जुड़वा बच्चों के जन्म से यहां के डॉक्टर्स भी बेहद उत्साहित हैं। जुड़वा बच्चों को बाल रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है। बच्चों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

corona positive woman gives birth to twins in meerut

8 जून को भर्ती हुई थी महिला

मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड वॉर्ड प्रभारी डॉक्टर सुधीर राठी के मुताबिक, बुलंदशहर की रहने वाली महिला को 8 जून को भर्ती कराया गया था। डॉक्टर रचना, डॉक्टर अनुपमा रानी, डॉक्टर पारुल और डॉक्टर रेनू की टीम ने इस महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया। नवजात का वजन भी 2.2 और 2.3 किलोग्राम है। मां और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। जुड़वा बच्चों को बाल रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है। मां को अलग वॉर्ड में रखा गया है।

कोरोना पॉजिटिव के दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने का पहला मामला

बच्चे की देखरेख परिवार के अन्य सदस्य कर रहे हैं। बच्चे को परिवार वाले बेहद लकी मान रहे हैं, क्योंकि जुड़वा बच्चों के पिता की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। आज इन जुड़वा बच्चों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। एसआईसी मेडिकल अस्पताल डॉ. रचना चौधरी के मुताबिक, कोविड वार्ड में चार गर्भवती महिला अभी भर्ती हैं, जिनका प्रसव इसी सप्ताह में होगा। इन सभी महिलाओं का कोरोना का इलाज चल रहा है। मेडिकल के कोविड अस्पताल में अब तक 11 गर्भवती महिलाओं का प्रसव किया जा चुका है। यह पहला मामला जब किसी कोरोना पॉजिटिव महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। देर शाम को इस महिला के पति की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+