CAA: मेरठ पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी, हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मेरठ पहुंची हैं। बता दें, इससे पहले प्रियंका गांधी ने बिजनौर में मारे गए लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की थी। अब प्रियंका और राहुल मेरठ में लोगों से मिलेंगे।

caa protest priyanka and rahul gandhi meets victims of violence in meerut

यूपी में प्रदर्शन, कई मौतें

नागरिकता संशोधन काननू के खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हुआ। सबसे पहले अलीगढ़, फिर लखनऊ और फिर पश्चिमी यूपी में हिंसात्मक प्रदर्शन हुआ। बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत कई शहरों में पत्थरबाजी, गोलीबारी भी हुई थी। मेरठ में चार लोगों की मौत हुई। वहीं, बिजनौर में हुई हिंसा के दौरान दो लोग मारे गए। विरोध प्रदर्शन के बाद से ही मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और सहारनपुर में इंटरनेट बंद है।

बिजनौर में पीड़ित परिवारों से मिलीं प्रियंका गांधी

बता दें, इससे पहले प्रियंका गांधी बिजनौर पहुंची थीं। यहां उन्होंने नहटौर में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की थी। इसके बाद योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नागरिकता के अधिकार का किसी को सबूत मांगने का अधिकार नहीं है। यह कानून गरीबों के खिलाफ है। ये कानून महंगाई से, बेरोजगारी से, ध्यान भटकाने के लिए लाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+