स्टेज पर दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने तोड़ी वरमाला, बोली- धोखा हुआ है, नहीं करूंगी शादी
मेरठ। यूपी के मेरठ में दूल्हे का काला रंग देखकर दुल्हन इतनी खफा हो गई कि स्टेज पर ही वरमाला तोड़ दी। धोखा होने की बात कहते हुए स्टेज से उतरी और शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद बारात बैरंग लौट गई।

हरिद्वार से आई थी बारात
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी हरिद्वार के एक गांव में तय हुई थी। लड़की पक्ष ने शादी से पूर्व की सभी रस्में अच्छे से निभाई थीं। बुधवार को बारात आई, लड़की पक्ष ने बारात का स्वागत किया। दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और वरमाला की तैयारी होने लगी। दुल्हन की सहेलियां भी उसे वरमाला लेकर आईं।

दूल्हे को देखते ही तोड़ दी वरमाला
स्टेज पर पहुंचते ही दुल्हन ने अपने हाथ में पकड़ी वरमाला तोड़ दी और गुस्से में वहां से जाने लगी। दुल्हन को देखकर दूल्हा भी हैरान-परेशान हो गया। कार्यक्रम स्थल पर सभी लोग चौंक गए। जब दुल्हन से वजह पूछी गई तो उसने गुस्से में कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है।

लड़की बोली- दूल्हे का रंग काला है
उसने कहा कि जो फोटो उसे दिखाया गया था, यह वह लड़का नहीं है। इसका रंग काला है। दुल्हन ने शादी से साफ इनकार करते हुए अपने परिजनों को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। बुधवार को पंचायत हुई, लेकिन हल नहीं निकला। बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications