मेरठ में BJP नेत्री से गैंगरेप, सहेली के प्रेमी और उसके 2 साथियों ने की दरिंदगी
मेरठ, 23 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भाजपा महिला नेता के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता के पिता ने एक को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सहेली ने किसी काम से बुलाया था घर
खरखौदा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी को उसकी सहेली ने किसी काम के बहाने अपने घर बुलाया था। वहां उसका प्रेमी और दो साथी मौजूद थे। तीनों ने बेटी को कोल्डड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। बीते मंगलवार की शाम उसकी बेटी को बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंककर फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की कही बात
देर रात होश में आने पर युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजन बुधवार सुबह पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications