Meerut: वंदे मातरम् के समय खड़े नहीं हुए AIMIM के पार्षद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीटा
मेरठ में नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। शपथ ग्रहण के दौरान वंदेमातरम को लेकर जमकर हंगामा हो गया। यहां ओवैसी के पार्षद बिना शपथ लिए ही निकल गए।

Meerut News: मेरठ नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शुक्रवार 26 मई को जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। दरअसल, शुक्रवार चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी स्थित नेताजी सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह था।
Recommended Video
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सबसे वंदे मातरम शुरू हुआ, जिसका असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के पार्षदों ने विरोध किया। जिसपर भाजपा और AIMIM के पार्षदों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा और एआईएमआईएम के पार्षदों के बीच मारपीट होने लगी।
इसके बाद जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और एआईएमआईएम के पार्षदों को बहार निकाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीजेपी पार्षदों ने वंदे मातरम् का गान शुरू कर दिया।
इस दौरान एआईएमआईएम के पार्षद खड़े नहीं हुए अपनी कुर्सियों पर बैठे रहे। जिसपर भाजपा पार्षदों ने उन्हें खड़े होने के लिए कहा। खबर के मुताबिक, AIMIM के पार्षदों ने वंदे मातरम् का विरोध शुरू कर दिया और कुर्सियों पर बैठे रहे। जिसपर भाजपा और AIMIM पार्षदों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई।
ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा ने 'जय श्रीराम' तो वहीं, एआईएमआईएम पार्षदों द्वारा भी धार्मिक नारेबाजी शुरू हो गई। साथ ही, भाजपा के पार्षदों ने उनके साथ कार्यक्रम के बीच में ही मारपीट कर दी। इतना ही नहीं डीएम, एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन के सामने भाजपा कार्यकर्ता एआईएमआईएम के पार्षदों के साथ मारपीट करते रहे।
मामला तूल पकड़ा तो पुलिस फोर्स के साथ आरएएफ को भी बुलाना पड़ा। बता दें कि पुलिस ने बीच-बचाव किया औऱ AIMIM के पार्षदों को बाहर निकाला। इस घटना के बाद AIMIM के पार्षदों ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया और वहां से चल गए।
इस मामले में एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि वंदे मातरम् को लेकर AIMIM के पार्षदों की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई, उसके बाद विवाद हुआ। बताया कि दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की औऱ हाथापाई हुई। हालांकि, पुलिस ने मामला शांत कराया।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications