बवाल के आरोपी बदर अली के अस्पताल पर चला बुलडोजर, तबरेज अंसारी की हत्या के विरोध में निकाला था जुलूस
मेरठ। तबरेज अंसारी की हत्या के विरोध में शहर में जुलूस निकालने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए बदर अली पर मेरठ पुलिस और प्रशासन ने अपना शिंकजा कस लिया है। बदर अली को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है, वहीं बदर अली की हिस्ट्रीशीट भी खुल गई है। साथ ही साथ चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर बनाया गया अस्पताल भी एमडीए ने जमीदोंज कर दिया है।

अवैध रूप से बनाया जा रहा था अस्पताल
निर्माणधीन अस्पताल की इमारत को गिराने के लिए चार-चार बुलडोजर चलवाए गए, कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। एसपी सिटी, एमडीए अधिकारियों के साथ साथ प्रशानिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और यहीं पर डेरा डाले हुए हैं। एमडीए अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल को अवैध रूप से बनाया जा रहा था ,निर्माण कार्य के दौरान कई मानकों की अनदेखी की गई थी।

बगले झांकते नजर आए अधिकारी
वहीं, जब अधिकारियों से पूछा गया कि अब से पहले एमडीए क्यों सोया हुआ था तो अधिकारी बगले झांकते नजर आए। उधर, एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई थानों की पुलिस को यहां बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications