UP: मेरठ में एंटी रोमियो स्क्वॉयड ने शोहदों को लगवाई उठक-बैठक तो कानपुर में जड़े थप्पड़

मेरठ। प्रदेश में रेप और छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं के बाद एंटी रोमियो स्क्वॉयड सक्रिय हो गया है। कानपुर, उन्नाव के बाद अब मेरठ में एंटी रोमियो स्क्वॉयड ने शोहदों को उठक-बैठक लगवाई है तो कानपुर में शोहदों को थप्पड़ भी जड़े है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेरठ के एसएसपी ने महिला अपराधों की रोकथाम के लिए एक दिन पहले ही मॉनिटरिंग सेल का गठन किया है। इसकी प्रभारी इंस्पेक्टर अंजू सिंह को बनाया है।

Recommended Video

    Meerut में Anti-Romeo Squad ने शोहदों को लगवाई उठक-बैठक तो Kanpur में जड़े थप्पड़ | वनइंडिया हिंदी
    50 महिला कांस्टेबलों को किया तैनात

    50 महिला कांस्टेबलों को किया तैनात

    एंटी रोमियो स्क्वॉयड में 50 महिला कांस्टेबलों को लगाया गया है। बता दें कि एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम पार्क, कोचिंग सेंटर, बाजार, रोडवेज बस स्टैंड आदि अनेक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाएगी। इसी कड़ी में थानों के एंटी रोमियो स्क्वॉयड मंगलवार से सक्रिय हो गए है। सदर बाजार थाना प्रभारी ने तड़के ही फोर्स के साथ वेस्ट एंड रोड के स्कूलों के आसपास चेकिंग की। स्कूलों के पास मिले बाहरी युवकों को चेतावनी देकर भेज दिया गया।

    लगवाई उठक बैठक

    लगवाई उठक बैठक

    मेरठ महिला थाने की सब इंस्पेक्टर ने एंटी रोमियो स्क्वॉयड के साथ सूरजकुंड पार्क में चेकिंग की और वहां घूम रहे तीन युवकों को पकड़ा। पूछताछ की और उठक-बैठक लगवाई। बताते हैं कि एक महिला पुलिसकर्मी ने ही मोबाइल से युवकों के उठक-बैठक लगाते वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

    शोहदो को जड़े थप्पड़

    दूसरा वीडियो कानपुर रेलवे स्टेश का है, यहां एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम ने दो शोहदो को जमकर पीटा। बता दें कि इससे पहले भी कानपुर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें महिला सिपाही ने आरोपी को 27 सेकेंड में 23 जूते मारे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+