कोविड-19 से मेरठ में नौवीं मौत, तीन दिन पहले मिले थे लक्षण

मेरठ। कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार को एक और मौत हो गई। तीन दिन पहले 54 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना के लक्षण मिले के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज की मौत के बाद परिजनों में भी दहशत हो गई है। बता दें कि मेरठ अब तक कोरोना से नौ लोगों की मौत हो गई है। जिलाधिकारी और सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है।

Another death due to coronavirus in Meerut district

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेरठ के रविंद्रपुरी निवासी कोरोना संक्रमित 54 वर्षीय राजेश 4 मई की शाम मेडिकल अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें खांसी और बुखार के साथ सांस फूलने की मुख्य शिकायतें थीं। सीएमओ ने बताया कि मरीज के रक्तचाप में अचानक गिरावट आ गई थी। वेंटिलेटर पर लिया गया, लेकिन रोगी की हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया है।

इससे पहले सोमवार को भी कोरोना संक्रमण से एक मौत हो गई थीं। मृतक ब्रह्मपुरी इलाके का 30 वर्षीय युवक था। वह मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती था। मेडिकल के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि सोमवार देर रात हालत बिगड़ने पर युवक की मौत हो गई। जिसके बाद मंगलवार दोपहर को उसकी सैंपल जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजने की तैयारी में जुट गया है। वहीं उससे मिलने जुलने-वालों के भी सैंपल जांच को भेजे जाएगें।

बता दें कि मेरठ में इससे पहले शनिवार को मेडिकल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती युवक ने दम तोड़ दिया था। 58 वर्षीय यह व्यक्ति इस्लामाबाद का रहने वाला था। रविवार को उसकी कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब ब्रह्मपुरी निवासी युवक की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इमरजेंसी का स्टाफ भी पूरी प्रोटेक्शन के साथ कार्य करता है और अलग से संदिग्ध मरीजों के लिए वार्ड बनाया हुआ है लेकिन डर का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+