किसान आंदोलन: मेरठ में आम आदमी पार्टी की किसान महापंचायत, अरविंद केजरीवाल आज करेंगे संबोधित

किसान आंदोलन: मेरठ में आम आदमी पार्टी की किसान महापंचायत, अरविंद केजरीवाल आज करेंगे संबोधित

मेरठ: आम आदमी पार्टी (आप) आज उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसान महापंचायत आयोजित करने वाले हैं। इस किसान महापंचायत में आप के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। अरविंद केजरीवाल इस किसान महापंचायत के मुख्य अतिथि हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा किसान महापंचायत मेरठ के रोहटा बाईपास पर संस्कृति रिजॉर्ट में आयोजित की जा रही है। किसान आंदोलन का समर्थन और केंद्र की तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग किसान महापंचायत का अहम मुद्दा है। इस इलाके में आप के कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से लगातार किसानों के साथ संपर्क में है। आप कार्यकर्ता आसपास के सभी गांवों में जाकर किसानों से बात कर रहे हैं। इसके अलावा इस महापंचायत को 2022 के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Arvind Kejriwal

इस किसान महापंचायत के लिए मेरठ प्रशासन ने तीन हजार किसानों को शामिल होने की अनुमति दी है। किसान महापंचायत से पहले प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने एक बैठक के दौरान कहा कि नए तीन कृषि कानून किसानों के लिए एक फांसी का फंदा है। हालांकि इस किसान महापंचायत में कोई किसान नेता शामिल होगा या नहीं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

आप के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किसान महापंचायत को लेकर ट्वीट करते हुए कहा, ''मेरठ की क्रान्तिधरा पर पहुंच चुका हूं, कुछ साथी तो रात को ही मैदान में पहुंच गए थे आप भी आइये 11 बजे का समय है। किसान महापंचायत में अरविंद केजरीवाल जी को सुनने भारी संख्या में पहुंचेंगे किसान भाई।''

अरविंद केजरीवाल ने पहले ही साफ किया था कि वो उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा में लेंगे। किसान महापंचायत को उसी का एक आगाज माना जा रहा है। गुजरात निकाय चुनाव में सफलता के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि देश में आप ही बस एक ऐसी पार्टी है जो भाजपा का कड़ी टक्कर दे रही है।

ये भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ बोले, 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून मुस्लिम विरोधी नहीं, हिंदू अपराध करेगा तो उसे भी सजा होगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+