मेरठ: कचहरी परिसर में वकील पर चाकू से हमला, गुस्साए वकीलों ने किया SSP ऑफिस पर हंगामा
Meerut News, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार की सुबह एक वकील पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजान देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। कचहरी परिसर में हुए इस हमले से हड़कंप मच गया। वहीं, घटना के बाद घायल वकील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

मामला मेरठ के कचहरी परिसर का है। बताया जा रहा है कि एक वकील ने अपने क्लाइंट का बैनामा कराया था। उस बैनामे में दूसरे पक्ष की तरफ से कुछ गड़बड़ी की गई। जिससे नाराज होकर युवक ने बुधवार को वकील के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल हुए वकील शैलेंद्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, घटना से गुस्साए वकीलों ने एसएसपी ऑफिस में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और गुस्साए वकीलों को कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया।












Click it and Unblock the Notifications