मेरठ: केमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग लगने से मची अफरातफरी, पुलिस ने रोका यातायात
मेरठ। खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है। यहां खरखौदा क्षेत्र में पारस केमिकल की फैक्ट्री में आग लग गई है। आग इतनी भयंकर थी कि लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। वहीं, केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई और तेजी के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

जानकारी के मुताबिक, खरखौदा के नहेड़ा गांव में पारस केमिकल की फैक्ट्री में आग लग गई है। इस आग के कितना नुकसान हुआ है, इसका भी अभी पता नहीं चला है। आसपास के लोगों की सहायता से फिलहाल आग बुझाने का काम तत्परता के साथ किया जा रहा है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और तेजी के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
फैक्ट्री में भयंकर आग के कारण आसपास से गुजर रहे यातायात को भी पुलिस ने रोक दिया है। छह दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही है। पुलिस के अनुसार यह फैक्ट्री बंद पड़ी थी। खरखौदा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। ग्राम प्रधान कौशल भड़ाना ने आग लगने की जानकारी पुलिस को दी।











Click it and Unblock the Notifications