लापता 5 साल का बच्चा 4 दिन बाद झाड़ियों में क्षत-विक्षत हालत में मिला, लोगों को नरबलि की आशंका
uttar pradesh crime news in hindi , मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र में चार दिन से लापता पांच वर्षीय बच्चा झाड़ियों में मृत पाया गया। उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। उसे देखकर लोग नरबली की आशंका जताने लगे। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमाम बिन्दुओ को ध्यान में रख जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, यहां मजदूर पेशा प्रमोद का पांच वर्षीय बेटा विवेक अचानक लापता हो गया था। उन्होंने पुलिस को भी इसका सूचना दी थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह अचानक एक बच्चे का शव क्षत-विक्षिप्त अवस्था में झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही प्रमोद भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बेटे विवेक के रूप में की।
परिजनों ने बताया कि बंगाली नामक एक व्यक्ति बच्चे को चार दिन पहले अपने साथ घुमाने के बहाने लेकर गया था, लेकिन उसके बाद से उनके बच्चे का कुछ पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस ने तमाम बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को लगा छानबीन की जा रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications