Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेरठ में Ex आर्मी ऑफिसर के घर से बरामद हुए 23 बच्चे, धर्म परिवर्तन की आशंका

मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर इलाके से एक गैर सरकारी संगठन एम्मनुएल चाइल्ड केयर के कब्जे से 23 बच्चों को बरामद किया गया है। यह चाइल्ड केयर जिस घर में चल रहा था वो सेना के एक पूर्व अफसर का है। मेरठ के जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बुधवार को पुलिस के साथ मिलकर शहर के शास्त्री नगर में एक मकान पर छापा मारा। बच्चों की इस बरामदगी के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

23 kids rescued from unregistered home
पूरे मामले में सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात ये है कि बरामद बच्चों के दो-दो नाम है। एक नाम वो जो उनके मां-बाप ने रखा था और दूसरा नाम वो जो इस चाइल्ड केयर की तरफ से रखा गया है। सभी बच्चों के नाम के साथ ‘मसीह' लगा हुआ है जिससे धर्म परिवर्तन की आशंका जताई जा रही है।

इन बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर उनके बयान दर्ज कराए गए हैं। जांच में पता चला कि संस्था का कोई रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। सभी बच्चे हिमाचल प्रदेश, बिहार और ओडिशा के हैं। जिस मकान से बच्चों को बरामद किया गया वहां से बच्चों से जुड़े भी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। न ही बच्चों को यहां रखने का मकसद साफ हो पाया। पुलिस इस पूरे मामले को मानव तस्करी से भी जोड़ कर देख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+