20 साल की बेटी को कब्र में दफनाने जा रहे थे घरवाले, अचानक हिलने लगे हाथ-पैर, जनिए क्या हुआ फिर?

मेरठ। मेरठ के मवाना में दो दिन पहले एक चौंकाने वाला वाक्या हुआ। यहां रहने वाली 20 वर्षीय युवती आसमा को हार्ट अटैक आया और वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे दिल्ली के अलशिफा अस्पताल में ले जाया गया। बुधवार की सुबह अस्पताल में आसमा को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन बेटी के शव को लेकर वापस मवाना लौट रहे थे। उधर, शव को दफनाने की सभी तैयारियां कर ली गईं। कब्र भी खोद ली गई थी, लेकिन जैसे ही परिजन शव लेकर घर पहुंचने वाले थे वैसे ही अचानक आसमा के हाथ-पैर हिलने लगे।

जिंदा हो गई युवती, दी जा रही ऑक्सीजन

जिंदा हो गई युवती, दी जा रही ऑक्सीजन

आसमा के शरीर में हरकत देख परिजन हैरत में पड़ गए। तुरंत डॉक्टरों को सूचना दी गई। युवती जिंदा है। स्थानीय डॉक्टर आसमा का इलाज कर रहे हैं। आसमा को कृत्रिम ऑक्सीजन दी जा रही है। परिवार के लोग दिल्ली के अस्पताल में भी संपर्क कर रहे हैं। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित युवती के जीवित होने पर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग हैरान हैं। दिल्ली से मवाना सीमा में घुसते ही आसमा की सांसें लौट आईं। बेटी को जिंदा देख परिजन बेहद खुश हैं। वह इस कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं।

डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ​था

डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ​था

बता दें, आसमा मवाना कस्बे के मोहल्ला मुन्ना लाल में रहती है। परिजनों के मुताबिक, 24 अगस्त को आसमा को दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गई। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के अलशिफा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो दिन इलाज के बाद 26 अगस्त को डॉक्टरों ने आसमा को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि उन्हें घर पर सूचना दे दी, जिसके बाद शव को दफनाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गईं। इधर, वे शव लेकर मवाना लौट रहे थे। देर शाम जैसे ही वह शव लेकर मवाना अपने आवास पहुंचे तो अचानक आसमा के शरीर में हलचल होने लगी। उसके हाथ-पैर हिलने लगे।

स्थानीय डॉक्टर कर रहे आसमा का इलाज

स्थानीय डॉक्टर कर रहे आसमा का इलाज

परिजनों ने बताया कि आसमा को ऑक्सीजन दिया जा रहा है। वह जीवित है। इस घटन से हर कोई हैरत में है। कस्बे में आसमा का जीवित होना चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों के साथ-साथ इलाके के लोग इसे कुदरत के करिश्मे से कम नहीं मान रहे हैं। स्थानीय डॉक्टर्स आसमा का इलाज कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+