प्रेमी के प्यार में पागल हो गई शादीशुदा महिला, करा दी अपने पति की हत्या

मऊ। यूपी के मऊ में 28 जुलाई को पत्नी निशा अपने पति फैयाज और बच्ची के साथ बाइक से जा रही थी। उसी समय बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने पति पर चाकू से हमला कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। घटना के बाद पुलिस टीम हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई। तभी पुलिस को छानबीन में पता चला कि पत्नी निशा ने ही अपने पति की हत्या अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर करवाई थी।

wife and lover planned and murdered her husband

पुलिस ने बताया गया कि मृतक की पत्नी निशा ने ही षड्यंत्र रचकर अपने प्रेमी आफताब और उसके दोस्त सुफियान के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों को दशई पोखरा के पास से गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में उपयोग की गई बाइक को बरामद किया। पूछताछ में आरोपी प्रेमी आफताब ने बताया कि निशा से उसका प्रेम हो गया था। निशा अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहना चाहती थी। लेकिन, उसका पति उसे छोड़ने को तैयार नहीं था।

दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। जिसके बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। घटना में प्रयुक्त चाकू को घटना के बाद बख्ताबरगंज पुल से तमसा नदी में फेंक दिया गया। मृतक फैयाज एक बीमारी से ग्रसित था। वह नगर पालिका में संविदा कर्मी के पद पर 6 हजार रुपये में काम करता था। इस सब के बीच पत्नी निशा काफी हैरान परेशान रहती थी और वह अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी। उसके प्रेमी आफताब ने उसे प्रलोभन दिया कि वह अपना घर छोड़कर उसके साथ मुंबई में बस जायेगा। लेकिन, पति अपने इस कठिन दौर में पत्नी निशा को छोड़ना नहीं चाहता था। जिसके बाद उसने घिनैनी साजिश रचकर पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+