UP News: 'ओम प्रकाश राजभर पंचायती राज मंत्री भी है, जान लो...और कुछ नहीं कहूंगा', ओपी राजभर का Video Viral
UP News: सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ओमप्रकाश राजभर रविवार को मऊ जनपद की घोसी लोकसभा सीट पर अपने बेटे अरविंद राजभर का प्रचार करने पहुंचे थे।
इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 'ओमप्रकाश राजभर पंचायती राज मंत्री है।' आगे उन्होंने यह भी कहा कि 'अकालमंदों के लिए इशारा काफी है। जान लो और कुछ नहीं कहूंगा' अब ओमप्रकाश द्वारा दिए गए बयान का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घोसी पहुंची ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि 'बीते 25 दिनों तक आपके बीच में नहीं रहा लेकिन शपथ लेने के बाद क्षेत्र में आया था और मंत्री बनने के बाद भी क्षेत्र में आया तो जान लो की ओमप्रकाश राजभर पंचायती राज मंत्री है। दूसरा विभाग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग है वह भी बहुत तगड़ा है। 20% आबादी है, उसमें भी खुशी है।'
जाति बंधन और धर्म बंधन को भूलकर हो रहे सरकारी कार्य
लोगों को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर हमला बोला। वहीं सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शौचालय और आवास दिए जा रहे हैं इसमें कोई जाति बंधन और धर्म बंधन नहीं अपनाया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता नफरत दिखा करके वोट लेने का काम कर रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यही कारण है कि वे केवल सही बोलते हैं, लेकिन कुछ लोगों को उनकी बातें बुरी लगती हैं।
दरअसल, ओमप्रकाश की मां जितना देवी का बीते दिनों निधन हो गया था। निधन होने के बाद वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वही वाराणसी में उनके पैतृक आवास पर भी नेताओं का आवागमन हो रहा था ऐसे में ओमप्रकाश राजभर चुनाव प्रचार करने के लिए नहीं निकले थे।
अब मां की तेरहवीं बीत जाने के बाद रविवार को ओम प्रकाश राजभर मऊ जनपद की घोसी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। घोसी लोकसभा सीट से एनडीए द्वारा ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को प्रत्याशी बनाया गया है। कहा जा रहा है कि कुछ दिनों तक ओमप्रकाश राजभर अपने बेटे के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications