UP News: सफर के दौरान मासूम बच्ची को मिला जिंदगी भर का दर्द, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू
UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहाना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार गुरुवार शाम ट्रेन में चढ़ते समय एक 10 वर्षीय बच्ची के दोनों पैर कट गए। गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद बच्ची के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं स्टेशन मास्टर सूर्यनाथ गोंड द्वारा बताया गया की बच्ची के परिजनों द्वारा इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है ना ही कोई लिखित मेमो बनाया गया है। उन्होंने अभी कहा कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

दरअसल, गाजीपुर जनपद की रहने वाली 10 वर्षी अंकिता गुप्ता पुत्री सुधीर गुप्ता अपनी मां के साथ मुंबई से लोकमान्य तिलक ट्रेन से अपने घर वापस लौट रही थी। बताया जा रहा है की ट्रेन शाम कल 4:30 बजे मोहम्मदाबाद गोहाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
इस दौरान ट्रेन कुछ देर के लिए रेलवे स्टेशन पर रुकी तो बच्ची किसी काम से ट्रेन से नीचे उतर गई। ट्रेन से नीचे उतरने के बाद जब तक वह ट्रेन में चढ़ती तब तक ट्रेन चालू हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया की बच्ची दौड़ते हुए ट्रेन की बोगी में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया।
पैर फिसलने के बाद बच्ची जब तक खुद को संभाल पाती तब तक उसका पर ट्रेन के अंदर चला गया और दोनों पैर कट गए। स्टेशन मास्टर द्वारा बताया गया कि जैसे ही बच्ची के गिरने की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत ट्रेन रुकवा दिया।
ट्रेन रुकने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। घायल बच्ची को उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य पर प्राथमिक उपचार किया गया। पैर कट जाने के कारण बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बच्ची को हायर हॉस्पिटल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची के परिजन उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराए हैं जहां उसका इलाज चल रहा है। हालत चिंताजनक बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications