Mau Encounter: रुकने का इशारा करते ही बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने भी दौड़ाकर मारी गोली
Mau Encounter: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में शनिवार सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने के चलते दोनों बदमाश घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में बदमाशों का इलाज चल रहा है दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। वहीं उपचार कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि मऊ कोतवाली इलाके के भीटी रेलवे ओवरब्रिज के समीप शनिवार भोर में कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम तथा स्वाट टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे।
पुलिस टीम द्वारा उन्हें बाइक रोकने का इशारा किया तो वह नहीं रुके और पुलिस को लक्ष्य कर फायर करने लगे। फायरिंग करते हुए दोनों बदमाश बाइक से भागने लगे। बदमाशों को रोकने के लिए आवाज लगाते हुए पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा कर लिया लेकिन बदमाश पुलिस के ऊपर फायरिंग करते रहे।
ऐसे में पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई और गोली बदमाश के पैर में जाकर लग गई। पैर में गोली लगने से बाइक नियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरने के बाद पुलिस टीम तत्काल बदमाशों के पास पहुंचे और उन्हें पकड़ ली, पकड़ने के बाद दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल में दोनों बदमाशों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों द्वारा उन्हें हायर हॉस्पिटल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने यह स्वीकार किया कि जनपद में टप्पेबाजी और चोरी की कई घटनाओं को उनके द्वारा अंजाम दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भी बताया गया कि बदमाशों द्वारा कारित किए गए अपराधों की सूची तैयार की जा रही है। दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications