Ghosi By-Election: विपक्ष निराश है, इसलिए लगा रहा आरोप, शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा मतदान- दारा सिंह चौहान

Ghosi By-Election: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर सुबह से वोटिंग जारी है। वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी द्वारा कई जगह मतदाताओं को मतदान करने से रोके जाने की बात कही जा रही है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह द्वारा मंगलवार मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा गया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा समाजवादी पार्टी के मतदाताओं को मतदान नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो मतदाता पढ़े-लिखे नहीं हैं उनसे उनके नाम की स्पेलिंग पूछी जा रही है।

the-opposition-is-disappointed-that-is-why-it-is-making-allegations-dara-singh-chauhan

स्पेलिंग न बता पाने पर उन्हें मतदान करने से रोक दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर भी मतदान के दौरान धांधली किए जाने का आरोप लगाया। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अरविंद कुमार सिंह द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर घोसी विधानसभा के बूथ संख्या 145 बूथ संख्या 60 और बूथ संख्या 419 पर मुस्लिम मतदाताओं को मतदान न करने तथा सपा समर्थकों को उठा ले जाने का आरोप लगाते शिकायत की गई।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार सिंह द्वारा लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी लगातार मतदान के दौरान मतदाताओं को मतदान करने से रोकने को लेकर ट्वीट किया जा रहा है।

दारा सिंह चौहान बोले- शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से चल रहा मतदान

समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद दारा सिंह चौहान का बयान भी सामने आया है। एक चैनल के संवाददाता से बात करते हुए दारा सिंह चौहान ने बताया कि घोसी विधानसभा में शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से मतदान चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष निराश और हताश है, जिसके चलते विपक्ष के नेताओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा है।

दारा सिंह चौहान द्वारा यह भी कहा गया कि जितने पोलिंग बूथ पर हम भ्रमण किए हैं वहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन पूरी ईमानदारी से बिना किसी भेदभाव के लगा हुआ है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता का विश्वास समाजवादी पार्टी ने खो दिया है ऐसे में समाजवादी पार्टी हताश और निराश है। अब उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है।

वहीं जिलाधिकारी को ट्वीट करते हुए धमकी देने के मामले में बोलते हुए दारा सिंह चौहान ने कहा कि जो लोग जिला प्रशासन को धमकी दे रहे हैं। यह योगी जी की सरकार है ऐसे किसी धमकी देने वाले के खिलाफ और अनैतिक काम करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+