'अपने ही दल के अपराधियों को कब ठोकेंगे जरा बताएं', अखिलेश ने साधा CM योगी पर निशाना
मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ के ख्वाजाजहाँपुर आयोजित पृथ्वीराज चौहान जनस्वाभिमान रैली में अखिलेश यादव ने भाजपा पर 15 लाख की बात कह ठगी करने के आरोप लगाए। अखिलेश ने कहा, अब जनता भाजपाइयों से बहुत नाराज है। हर खाते में 15 लाख देने की और बेरोजगारों को नौकरी देने के वादों ने वोटरों को ठग लिया। ऊपर से नोटबंदी ने भी कमर तोड़कर रख दी।'

'अपनी ही पार्टी के लोगों कब ठोकेंगे'
सपा मुखिया ने आगे कहा, 'योगी ऐसे आदेश देते रहते हैं कि अपराधियों को ठोक दो, फलां को ठोक दो! लेकिन नोएडा के रेस्टोरेंट में महिला के साथ अभद्रता करने वाले विधायक के उस परिजन को कब पकड़ेंगे, अपनी ही पार्टी के अपराधियों को कब ठोकेंगे जरा बतायें।'

'महिलाएं सुरक्षित नहीं'
आगरा में बच्ची के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने की घटना को सपा मुखिया ने दुखद बताया। कहा कि बीजेपी सरकार में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। एक ही दिन में 3 महिलाओं के साथ हमला हो जाता है, ऐसा इस जंगल राज में ही दिखा। उतना कभी किसी सरकार में नहीं हुआ। बीजेपी के लोग बेटियों की सुरक्षा क्या समझेंगे जिनकी बेटी होती है, वो ही बेटियों की सुरक्षा समझ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications