मऊ: तड़पता रहा मरीज नहीं पहुंची एम्बुलेंस, ठेले पर लादकर पांच किलोमीटर दूर पहुंचे अस्पताल

Recommended Video

    नहीं पहुंची एम्बुलेंस, ठेले पर लादकर पांच किलोमीटर दूर पहुंचे अस्पताल

    मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक पीड़ित महिला अपने पति के पैर टूट जाने पर लगातार सरकारी एम्बूलेंस को बुलाने के लिए फोन करती रही, लेकिन एम्बूलेंस नहीं पहुंची। पति की हालत गंभीर होती दिखाई पड़ी तो शोहरा खातून अपने पति को गांव में ही रहने वाले खुर्शीद की मदद से उसके ठेले पर लिटा कर जिला चिकित्सलाय इलाज के लिए पहुंची, जहां उसके पति का इलाज शुरु हुआ।

    patient taken to hospital on cart

    जिले के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के चांदपुरा मोहल्ले की रहने वाली शोहरा खातून अपने पति के पैर टूटने पर सरकारी एम्बुलेंस को बुलाने के लिए फोन किया, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद जब सरकारी एम्बुलेंस नहीं पहुंचीं तो शोहरा खातून अपने पड़ोसी खुर्शीद के साथ आनन-फानन में अपने पति को ठेले पर लेकर जिला चिकित्सालय के लिए निकल पड़ा। हालांकि शोहरा खातून के घर से सरकारी जिला चिकित्सालय पांच किलोमीटर दूर था।

    शोहरा खातून ने बताया कि उसके पति का पैर टूट गया था। पति का पैर टूटने पर उसने सरकारी एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं आई तो वह अपने पति को ठेले पर लेकर जिला अस्पताल पहुंच गई। वहीं, जिला अस्पताल के सीएमएस वृज कुमार ने बताया कि सरकारी एम्बुलेंस सेवा 108 लखनऊ से चलती है। इसका यहां से कोई लेना देना नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+