जिन पर थे बच्चों की बलि देने के आरोप, उन्हें पकड़कर पुलिस ने छोड़ा, पीड़ितों ने लगाई SP से गुहार

uttar pradesh news, मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इंसान की बलि देने के मामले में पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया। इसे लेकर पीड़ित परिवारों ने एसपी का दरवाजा खटखटाया है। परिवारों का कहना है कि पुलिस ने दवाब में अपराधी छोड़ दिए हैं।

Narbali in Mau : Police Negligence on accused of child-murder

बता दें कि, जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर ग्रामसभा से बीते 14 अप्रैल को 12 वर्षीय बच्चे की नरबलि देने का मामला सामने आया था। जिसके बाद खानपुर के लोगों ने सरायलखंसी थाने के घेराव किया गया था। पुलिस ने इस मामले में गांव के माजा नट और उनके साथियों के खिलाफ मुक़दमा पंजीकृत किया था। बाद में, हत्या में लिप्त इन आरोपियों को छोड़ भी दिया गया। इसे लेकर बच्चे के पिता मनोज शर्मा एवं खानपुर के अन्य ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर के यहां पहुंचे। गांववालों ने मोहम्मदाबाद के बीजेपी के विधायक श्री राम सोनकर की अगुवाई में पुलिस से कहा कि घटना का खुलासा कर अपराधियों को जल्द ही सलाखों के पीछे डालें।

Narbali in Mau : Police Negligence on accused of child-murder

मृतक बच्चे के पिता मनोज शर्मा का कहना है कि पुलिस ने माजा नट के साथ घटना में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी की थी। लेकिन पकड़ने के बजाए पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। अभी तक घटना में संलिप्त अपराधियों को नहीं पकड़ा है। मनोज का यहां तक भी कहना है कि बड़े लोगों के दवाब में पुलिस उन अपराधियों को बचा रही है। वहीं, इस मामले में जब पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+