मऊ: मकान में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने मकान मालकिन समेत चार जोड़ों को पकड़ा

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस ने घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें चार युवक-युवतियों के साथ सेक्स रैकेट संचालित करने वाली महिला भी शामलि है। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों का पीटा (देह व्यापार एक्ट) में चालान कर दिया। बता दें कि पुलिस के इस कार्रवाई से आसपास काफी अफरातफरी का माहौल रहा।

Mau police arrested four couples including landlord

एसपी अनुराग आर्य ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी बाजार निवासी एक महिला के मकान में सेक्स रैकेट चलने की काफी दिनों से सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर में कोतवाल परमहंस मिश्र और महिला कांस्टेबल के संग छापेमारी की। इस दौरान मौके से चार जोड़े को पुलिस ने घर के अंदर से पकड़ा। इस दौरान मकान की स्वामिनी महिला को भी पुलिस ने दबोचा। एसपी के अनुसार पकड़े गए सभी का देह व्यापार निवारण एक्ट की धारा में चालान किया गया।

पहले भी जिला मुख्यालय से पकड़े गए थे छह जोड़े
शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ वर्ष 2018 में पुलिस ने किया। इस दौरान पुलिस ने मकान के अंदर से छह जोड़ों को दबोचा था, साथ ही मकान के स्वामी सहित सभी का पुलिस ने देह व्यापार निवारण एक्ट की धारा में चालान किया। पकड़े गए आरोपियों की जमानत एक माह बाद हाई कोर्ट से हुई थी। अभी भी मामला कोर्ट में लंबित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+