Mau News: यूपी के मऊ में धार्मिक सभा के बहाने धर्मांतरण की कोशिश? बजरंग दल का बड़ा दावा
Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मऊ जनपद में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण की बात सामने आई है। जानकारी होने के बाद कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया। उसके बाद लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेते हुए लोगों को शांत कराई। आरोप है कि प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों का धर्म परिवर्तन ईसाई धर्म के लोगों द्वारा कराया जा रहा था। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

दरअसल यह पूरा मामला मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के गांव पवनी का है। बताया जा रहा है कि गांव में रविवार को एक सभा में करीब 400 महिलाएं जुटी हुई थीं। यह सभा गांव के रहने वाले संजय कुमार प्रजापति के घर पर आयोजित की गई थी।
आरोप है की सभा में बीमार महिलाओं को उपचार दिलाने की बात कही गई थी। चंगाई सभा के नाम पर वहां पर लोगों द्वारा धर्मांतरण कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और सभा का विरोध करने लगे।
बजरंग दल ने जताया धर्मांतरण का शक
सभा में मौजूद बजरंग दल के जिला संयोजक प्रांशु सिंह उर्फ तेजस ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम की आड़ में ईसाई धर्म को बढ़ावा दिया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि मौके से बाइबल की प्रतियां और अन्य धार्मिक सामग्री बरामद हुई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
प्रांशु सिंह द्वारा मीडिया को बताया गया कि ग्रामीण महिलाओं को मानसिक और शारीरिक राहत का लालच देकर एक विशेष धर्म की ओर आकर्षित किया जा रहा था। उन्होंने इस सभा को "धर्मांतरण की सुनियोजित साजिश" बताया। बजरंग दल ने इसे संगठित धर्म परिवर्तन का प्रयास करार दिया।
महिलाओं ने कहा- नहीं बनाया गया कोई दबाव
इस बारे में सभा में शामिल होने पहुंची कुछ महिलाओं द्वारा बताया गया कि वह काफी समय से बीमार थी और झाड़ फूंक करने में परेशान थी। प्रार्थना सभा के बारे में जानकारी मिलने के बाद जब प्रार्थना सभा में पहुंची तो उन लोगों को यहां पर राहत मिला।
महिलाओं द्वारा यह भी कहा गया कि धर्मांतरण या फिर इस तरीके का कोई दबाव सभा में किसी के द्वारा किसी भी महिला के ऊपर नहीं बनाया गया। यह पूरी तरह गलत आरोप लगाया जा रहा है। वहीं आयोजक द्वारा इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है।
पुलिस जांच में जुटी, केस दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि सभा में धार्मिक प्रचार सामग्री वितरित की जा रही थी।
सीओ घोसी ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गहराई से जांच की जा रही है। यदि धर्मांतरण की पुष्टि होती है, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications