मऊ: 'मदरसा शम्सुल ओलुम में छात्राओं के साथ जो पाप हुआ, उसकी जांच हो'
Mau news, मऊ। यूपी के मऊ जिले में घोसी स्थित मदरसा शम्सुल ओलुम में नाबालिग से रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी प्रबंधक सहित मदरसे के तीन लोगों को जेल भेज दिया गया था, लेकिन मदरसे के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नगर पंचायत के चेयरमैन और मौलाना में आक्रोश है।

'कई सालों से हो रही हैं ऐसी घटनाएं'
चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम की मानें तो मदरसा शम्सुल ओलुम में प्रबंधक हाफिज मोहम्मद नासिर सहित तीन लोगों ने 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था जो कोई पहला मामला नहीं है बल्कि कई सालों से इस तरह की घटना होती चली आ रही है।

'मदरसे पर नहीं हुई कार्रवाई'
मौलाना ने कहा कि और भी जिन छात्राओं के साथ मदरसे में पाप हुआ है, उसकी जांच होनी चाहिए। इस मामले में प्रबंधक हाफिज नासिर सहित तीन लोग जेल में हैं, लेकिन मदरसे के उपर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस मदरसे में देश के कोने-कोने से छात्राएं पढ़ने आते हैं, लेकिन वो यहां सुरक्षित नहीं हैं।

क्या कहते हैं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि मदरसा शम्सुल ओलुम में एक बच्ची के साथ रेप हुआ था, जिसमें प्रबंधक सहित तीन लोगों को जेल दिया गया है और जिलाधिकारी द्वारा जांच टीमें बनाई गई हैं। मदरसा शम्सुल ओलुम की मान्यता रद्द कराने के लिए रिपोर्ट शासन को भेज दी है।












Click it and Unblock the Notifications