मऊः मुख्तार अंसारी के गैंग के शूटर की मुठभेड़ में मौत, नए बदमाशों को देता था ट्रेनिंग
मऊ। जिले में जनपद पुलिस ने मुख्तार गैंग के सक्रिय शूटर हरिकेश यादव उर्फ मास्टर को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ की खबर मिलते ही आजमगढ़ मंडल के डीआईजी मनोज तिवारी मऊ जनपद पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। इसके बाद बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश मुख्तार गैंग का सक्रिय शूटर है, जो गैंग में नए बदमाशों को ट्रेनिंग दे कर भर्ती करने का काम करता था।

आजमगढ़ मंडल के डीआईजी मनोज तिवारी ने मुठभेड़ के बाद बताया कि खुंखार हिस्ट्रीशीटर अपराधी हरिकेश यादव उर्फ मास्टर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ, जिसके बाद इसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी पूर्वांचल में मास्टर के रूप में काफी नाम था। इसने कई अपराधियों को प्रशिक्षित किया है। लूट, हत्या, भाड़े पर हत्या, डकैती इसका मुख्य पेशा बताया जाता है। मृतक हरिकेश यादव पर 34 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
डीआईजी ने बताया कि हरिकेश यादव पूर्वांचल के कई जनपदों में वांछित था। वह कई घटनाओं में शामिल रहा था। सोमवार को बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था कि पुलिस पार्टी के ऊपर फायर किया, जिसके बाद मुठभेड़ में मारा गया। मृतक बदमाश एक लाख का इनामियां और गैंगेस्टर है। यह जनपद का सबसे दुर्दान्त और वांछित अपराधी था यह माफिया के लिए भाड़े पर हत्या करने का काम करता था। यहां के सबसे एक्टिव मुख्तार गैंग का प्रमुख शूटर था।
यह भी पढ़ें: मऊ: युवती को खेत में ले जाकर गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications