Love affair: मऊ में एक ही फंदे से लटकता मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Love affair: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में गांव में आम के पेड़ पर गुरुवार को एक प्रेमी प्रेमिका का लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए।
ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे से दोनों के शवों को उतार कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस मामले में परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

बताया जा रहा है कि रामपुर थाना क्षेत्र के मधुबन अंतर्गत लखनौर गांव निवासी 20 वर्षीय और रुपेश राजभर और 15 वर्षीय सुप्रिया गोंड़ काफी समय से एक दूसरे से प्यार कर रहे थे। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे।
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात दोनों अचानक अपने घर सी गायब हो गए थे। गुरुवार को राय साहब के बगीचे में आम के एक पेड़ पर दोनों का शव एक ही फंदे से लटकता हुआ पाया गया।
फिलहाल दोनों ने आत्महत्या की है या दोनों की हत्या करने के बाद उन्हें आम के पेड़ से लटका दिया गया है। इस मामले की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिवार में माता पसरा हुआ है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी मधुबन अभय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है। बहरहाल, दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications