Ghosi By Election: घोसी उपचुनाव में 'INDIA' गठबंधन को है संजीवनी की तलाश, जानिए क्या कर रहे हैं एक्सपर्ट

Ghosi By Election: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। यह चुनाव जहां बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है, वहीं 'INDIA' गठबंधन के लिए भी उतना ही अहम है।

इस चुनाव में कांग्रेस ही नहीं कांग्रेस के साथ-साथ 'इंडिया' गठबंधन भी अपने लिए संजीवनी तलाश रहा है। गठबंधन के बाद यह पहला उपचुनाव है, ऐसे में इंडिया गठबंधन से उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की जो भी राजनीतिक पार्टियां जुड़ी हुई है उनके लिए यह प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है।

india-alliance-is-looking-for-sanjivani-in-ghosi-by-election

हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की गई। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के जितने भी नेता और कार्यकर्ता हैं वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रचार-प्रसार में जुट जाएं।

ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन इस चुनाव को काफी मजबूती से देख रहा है। जानकारों का कहना है कि यदि घोसी विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी की जीत होती है तो इंडिया गठबंधन द्वारा नेशनल स्तर पर इसका जश्न मनाया जाएगा। इस उपचुनाव परिणाम को जनता का फैसला बताकर इंडिया गठबंधन द्वारा बड़े पैमाने पर प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा।

राजनीतिक जानकार वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र सिंह का कहना है कि मऊ की घोसी विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। यह चुनाव उनके लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि ओमप्रकाश राजभर मऊ जनपद के घोसी विधानसभा क्षेत्र में लगातार प्रचार प्रसार में जुटे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव जितना नजदीक आ रहा है उतना ही रुचि पूर्ण माहौल बनता जा रहा है। कांग्रेस द्वारा इस उपचुनाव में 'इंडिया' गठबंधन का हवाला देते हुए समाजवादी पार्टी का समर्थन कर दिया गया। ऐसे में यह चाल कांग्रेस के लिए 2024 चुनाव में सीट बंटवारा के समय काफी कारगर साबित होगी।

हालांकि उन्होंने बताया कि घोसी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ ही एनडीए से जुड़े छोटे दलों के नेता जी जान लगा दिए हैं वहीं 'इंडिया' गठबंधन सेकांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सहित अन्य क्षेत्रीय पार्टियों का समर्थन सपा प्रत्याशी को मिला है।

वरिष्ठ पत्रकार विनय मौर्य ने बताया कि आज़मगढ़ लोकसभा चुनाव सपा के लिए बेहद अहम था लेकिन उपचुनाव के दौरान अखिलेश यादव प्रचार करने आज़मगढ़ नहीं आये। ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि अखिलेश यादव मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार करने आये हैं। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इंडिया गठबंधन किसी भी कीमत पर यह चुनाव जीतना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+