Ghosi Bypoll 2023: सपा नेता रामगोपाल का दावा, मुसलमानों को वोट देने से नहीं रोका गया तो बहुमत से जीतेगी सपा
Ghosi Bypoll 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी विधानसभा सीट पर चुनाव के दौरान मतदान चल रहा है। मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर सपा के मतदाताओं को परेशान करने और वोट देने से रोकने का आरोप लगाया जा रहा है।
इसी बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि यदि मुस्लिम मतदाताओं को मतदान करने से नहीं रोका गया तो घोसी में समाजवादी पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को थाने में बैठा लिया जा रहा है।

जिस तरीके से दो-तीन दिन पहले से ही हमारे नेताओं कार्यकर्ताओं को एक-एक पोलिंग पर रोका गया। उन्होंने कहा कि कोपागंज कोतवाली में सोमवार को भी कुछ कार्यकर्ताओं को बैठा लिया गया था। नेताओं और भीड़ के पहुंचने के बाद उनको छोड़ा गया।
यूपी सरकार से जनता में घोर निराशा
उन्होंने यह भी कहा कि जनता में यूपी सरकार को लेकर घोर निराशा है। क्योंकि बातों के अलावा कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार द्वारा कहा कुछ जा रहा है और हो कुछ रहा है। नौकरियां नहीं मिल रही हैं। उत्तर प्रदेश में भयावह स्थिति है।
जनता को इतना लूटा जा रहा है, जिसकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की। अब तो बीजेपी सरकार में एमपी-एमएलए की कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए जो चाहते हैं वो काम अधिकारी कर रहे हैं। कोई भी दस्तावेज बनावाने या एनओसी लेने के लिए लोगों से रुपए लिए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications