Ghosi By Election: सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बेटे पर मुकदमा दर्ज, सिपाही को धमकी देने का आरोप

Ghosi By Election: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी विधानसभा में उपचुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों को धमकी देने के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में सुजीत सिंह के खिलाफ कोपागंज थाने में 7 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला मऊ जनपद के कोपागंज थाना अंतर्गत कुर्थीजाफरपुर चौकी से जुड़ा हुआ है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बेटे के ऊपर आरोप है कि पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही योगेश कुमार यादव को उनके द्वारा धमकी दी गई। धमकी देने के साथ ही अनावश्यक दबाव बनाया गया।

ghosi-by-election-incident-registered-against-sp-candidate-sudhakar-singhs-son

यह भी बता दें कि घोसी विधानसभा उपचुनाव के दौरान 5 सितंबर को यहां मतदान होना है। मतदान को ध्यान में रखते हुए जहां राजनीतिक दलों के समर्थकों और नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार जारी है वही विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल भी गर्म दिखाई दे रहा है। चुनाव नजदीक होने और सपा प्रत्याशी के बेटे पर मुकदमा दर्ज होने के मामले को लेकर सपा नेताओं द्वारा सरकार पर निशाना साधा जा रहा है।

वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकार घोसी शीतला प्रसाद पांडेय द्वारा मीडिया को बताया गया की कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही योगेश कुमार यादव को सुजीत सिंह द्वारा बीते 31 अगस्त की रात में फोन करके धमकी दी गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि सुजीत कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सिपाही को फोन करके धमकी दी है।

मामले में सिपाही योगेश कुमार यादव की तहरीर पर सुजीत कुमार सिंह के ऊपर आईपीसी की धारा 186, 169, 322, 153 और 171 ग के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और जांच पड़ताल के बाद सुजीत सिंह के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+