Ghosi By Election: 'याद कर लेना डीएम साहब सपा सरकार आने पर...', ट्वीट कर मऊ डीएम को मिली धमकी, मुकदमा दर्ज
Ghosi By Election: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी विधानसभा सीट पर चल रहे उपचुनाव का मतदान जारी है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी मऊ अरुण कुमार द्वारा सोमवार को घोसी विधानसभा के कई बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने फोटो ट्विटर पर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी।
इसी ट्विटर पर ज्योति यादव नाम के एक यूजर द्वारा जिलाधिकारी की पोस्ट पर धमकी भरा कमेंट किया गया। जिलाधिकारी के पोस्ट पर धमकी भरा कमेंट आने के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए चुनाव के दृष्टिगत गठित एमसीएमसी के पटल प्रभारी राघवेंद्र पांडेय द्वारा ज्योति यादव के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 506, 507, 171एफ, 171 जी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह पूरा मामला
दरअसल, मऊ जिला अधिकारी अरुण कुमार 4 सितंबर 2023 को मऊ जनपद के घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान विभिन्न बूथों पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण करने के बाद सोमवार शाम 4:50 बजे उन्होंने डीएम मऊ के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि "विधानसभा क्षेत्र घोसी में कल होने वाले मतदान के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक के साथ विधानसभा क्षेत्र स्थित विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर सभी संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिए।"
मऊ जिला अधिकारी द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद ही रात 9:35 बजे ज्योति नामक एक ट्विटर यूजर द्वारा लिखा गया कि "मुऊ के डीएम शहाब को मेरी सीधी चेतावनी देती हूं अगर किसी तरह सपा के वोटरों पर लाठीचार्ज या उनके वोट देने की अधिकार नही मिला तो ये बात याद कर लेना डीएम शहाब सपा सरकार आनेपर तुम्हे तुम्हारी इसी नौकरी से हाथ धो बैठोगे 2026 में अखिलेश सरकार बनते ही तुम्हे असली औकात दिखा देंगे याद करना।"
ट्विटर यूजर द्वारा यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फोटो भी ट्वीट किया गया है। ज्योति यादव द्वारा जिलाधिकारी को चेतावनी देते हुए टूट गया गया ऐसे में जिले के आला अधिकारी तत्काल हरकत में आए और ट्विटर यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अधिकारियों का कहना है कि मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि साइबर अधिकारियों की मदद ली जा रही है जल्द ही आरोपी के गिरफ्तार होने की संभावना है।
संवाद सूत्र- सुशील सिंह, मऊ, उत्तर प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications