पति था घर से बाहर, ससुराल वालों ने गर्भवती बहू को जिंदा जला डाला

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में दहेजलोभी सास-ससुर की करतूत ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार किया है। पांच माह की गर्भवती बहू से दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के हलधरपुर थाने पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। वहीं बहू के मायके वालों को सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

daughter in law burnt alive by family for dowry

मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज का आरोप लगाया कि दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने पर आए दिन प्रताड़ित करने का काम करते थे। घटना में मृतिका माधुरी के पति ने अपने माता-पिता, चचेरे भाई और ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज कराया है।

दरअसल उभाव थाना क्षेत्र के नेवादा गाव की रहने वाली माधुरी की शादी एक वर्ष पहले मऊ जिले में नवलपुर गांव के रामविलास से हुई थी। रामविलास अपनी पत्नी को घर छोड़कर परिवार के भरण पोषण के लिए पंजाब में नौकरी करता था। रामविलास के माता पिता आए दिन दहेज को लेकर बहू को प्रताड़ित करते थे लेकिन रामविलास हमेशा इसका विरोध करता था। आखिरकार उसके माता-पिता ने बहू को जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति रामविलास ने अपने माता-पिता, चचेरे भाई और ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

daughter in law burnt alive by family for dowry

मृतिका माधुरी के पति रामविलास ने बताया कि उसकी शादी पिछले वर्ष 2018 में हुई थी। उसकी पत्नी पांच महीने से गर्भवती थी। उसके माता-पिता उसको अलग कर दिए थे लेकिन फिर भी दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का काम करते थे। जिसको लेकर ग्राम प्रधान के कहने पर कई बार पंचायत हुई थी फिर बात नहीं बनी। आज भी पंचायत होने वाली थी कि उसके पहले ही उसके माता-पिता और ग्राम प्रधान ने मिलकर उसकी पत्नी को जिंदा जला दिया। रामविलास ने बताया कि वह अपने माता-पिता से बार-बार दहेज मांगने पर उसका विरोध करता था लेकिन वो लोग उसकी नहीं सुनते थे।

मृतिका के भाई रामसनेही ने कहा कि उसकी बहन को उसके ससुराल वाले आए दिन दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे जिसमें कई बार पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनी और उसकी बहन को जिंदा जलाकर मार दिया।

घटना में जांच अधिकारी सर्वेश कुमार सिहं नायब तहसीलदार ने बताया कि महिला का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। महिला के पोस्टमॉर्टम के बाद ही पूरा मामला पता चल पाएगा। साथ ही मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है। ससुराल वाले घटना के बाद से फरार चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+