मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दर्ज हैं 12 आपराधिक मुकदमे

Mau news, मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक बदमाश मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस फरार बदमाश को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

Criminal with 25 thousand bounty arrested in police encounter

क्राइम ब्रांच ने पुलिस के साथ की घेराबंदी

सरायेलखनसी थाना क्षेत्र के वनदेवी इलाके में मुखबिर की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच व थाना सरायेलखनसी की पुलिस ने घेराबंदी की। इसके बाद बदमाशों ने फायर करना शुरू कर दिया, जिसमें बदमाशो की गोली क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर बीके सिंह को सीने पर गोली लग गई। हालांकि, बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वह बच गए। पुलिस ने एक बदमाश अजय भारती के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Criminal with 25 thousand bounty arrested in police encounter

बदमाश के खिलाफ दर्ज हैं 12 आपराधिक मुकदमे

एसपी पुलिस अधीक्षक मऊ सुरेन्द्र बहादुर ने बताया कि घायल बदमाश अजय भारती शहर कोतवाली के भीटी इलाके का रहने वाला है। उसके ऊपर मऊ सहित अन्य जनपदों में लगभग 12 मुकदमे दर्ज हैं। ये बदमाश आज एक घटना को अंजाम देने जा रहे थे और मुखबिर की सूचना पर इन्हें घेरा गया और फायरिंग शुरू हो गई। घायल बदमाश पर 25 हजार इनामी भी घोषित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+