UP Ghosi By Election: अखिलेश यादव ने कहा 'सुधाकर सिंह लेते हैं जनता की सुध', घोसी में सपा की होगी जीत

UP Ghosi Election: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के दौरान जहां भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को जिताने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं है। चुनाव जितना करीब आ रहा है उतना ही दिलचस्प होता जा रहा है।

इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बुधवार को मीडिया को दिए अपने एक बयान में बताया गया कि घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह चुनाव जीत रहे हैं और घोसी की जनता का अगर कोई सुध लेने वाला है तो वह केवल सुधाकर सिंह हैं। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि घोसी में भारतीय जनता पार्टी के लिए कुछ बचा ही नहीं।

akhilesh-yadav-said-sudhakar-will-take-care-of-the-people-of-ghosi

उन्होंने यह भी कहा कि घोसी उपचुनाव के दौरान प्रचार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जितने मंत्री पहुंच रहे हैं, वे अपना काम नहीं बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कितने सड़कें बनी हैं? कितने पुल बने हैं? रोजगार के लिए क्या सुविधाएं दी गई? इस बारे में कोई बोलने वाला नहीं है।

एक भी बिजली का कारखाना उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नहीं बनवाया गया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा केवल एक काम किया गया है कि जिनके घर बिजली कनेक्शन था उनके घर मीटर लगा दिया गया और मीटर लगाने के बाद लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

दरअसल, घोसी विधानसभा सीट न सिर्फ समाजवादी पार्टी बल्कि 'इंडिया' गठबंधन के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। वहीं, एनडीए में शामिल होने के बाद ओमप्रकाश राजभर और यूपी सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी इस चुनाव में फंसी हुई है। अगर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान चुनाव जीतते हैं तो दारा सिंह चौहान और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को मंत्री बनाया जा सकता है। इसका लाभ 2024 में भी बीजेपी को होगा।

वहीं राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अगर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान यह चुनाव हार जाते हैं तो यह न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की हार होगी बल्कि एनडीए को 24 चुनाव में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मऊ जिले के घोसी में हो रहे उपचुनाव को 2024 के चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+