मथुरा: बीच सड़क पर बाइक सवार युवक ने महिला की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मथुरा। खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से है, यहां एचएल स्कूल के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। वहीं, सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Recommended Video

    मथुरा: बीच सड़क पर बाइक सवार युवक ने महिला की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
     Widow woman shot dead in mathura on road

    वारदात मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र के नगला खेमा रोड पर एचएल स्कूल के पास की है। जानकारी के मुताबिक, शीला देवी (31) पत्नी स्व. जयप्रकाश अपनी सहेली प्रेमलता के संग एचएल स्कूल के पास किसी कार्य से गई थी। रास्ते में घात लगाए बैठे एक व्यक्ति ने कनपटी से सटाकर महिला को गोली मार दी। गोली लगने से खून से लथपथ महिला जमीन पर गिर पड़ी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची महावन पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। यहां मृत घोषित कर दिया गया।

    पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि विधवा महिला के पति की मौत करीब चार साल पहले दुर्घटना में हो गई थी। अवैध संबंधों में आई खटास के चलते यह हत्या की गई है। मृतका की सास कांति देवी ने किशन, चंद्रपाल, उसकी पत्नी प्रेमलता निवासी शीशम व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल दोनों अपराधी अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे है।

    मृतका के हैं तीन बेटे
    मृतका के तीन बेटे अर्जुन (9), प्रशांत (6) और कृष्णा (4) है। महिला की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल सास कांति देवी ही इन बच्चों की देखभाल करेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+