फेसबुक पर हुआ प्यार तो प्रेमी से मिलने के लिए आई लड़की, युवक ने बनाए संबंध और इस हाल में छोड़ गया

मथुरा। कोलकाता की एक महिला को फेसबुक का प्यार भारी पड़ गया। दरअसल, फेसबुक पर उसे एक युवक से प्यार हुआ और वह उससे मिलने के लिए मथुरा चली आई। महिला 3 दिन तक उस युवक के पास रही और युवक ने उसे खाने में नशीला पदार्थ देकर रफूचक्कर हो गया। अचेत अवस्था में महिला जीआरपी को स्टेशन पर मिली और जीआरपी को जब इस महिला ने आपबीती सुनाई तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने रेलवे चाइल्ड लाइन और वूमेन हेल्पलाइन को कॉल कर महिला को सौंप दिया है।

फेसबुक की दोस्ती प्यार में हुई तब्दील

फेसबुक की दोस्ती प्यार में हुई तब्दील

वहीं महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फेसबुक के जरिए कोलकाता की एक महिला से पहले युवक की दोस्ती हुई उसके बाद युवक ने महिला को मिलने के लिए बुलाया और दोस्ती कब प्यार में तब्दील हो गई यह उन्हें पता ही नहीं चला। महिला लंबे समय से उस युवक से मिलती रही और महिला की जिंदगी में उस समय भूचाल आ गया जब युवक खाने में उसे बेहोशी का पदार्थ देकर रफूचक्कर हो गया ।

पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया था

पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया था

अचेत अवस्था में मिली महिला को जीआरपी अपने साथ ले आई और वूमेन हेल्पलाइन और चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क कर महिला को सौंप दिया गया। महिला से जब बात की गई तो महिला ने बताया कि 4 साल पहले मुकेश राणा नाम के एक व्यक्ति से फेसबुक पर दोस्ती हुई और उससे प्यार हो गया। महिला ने यह भी बताया है कि उसका प्रेमी सेना में है। उसने मुझे 16 तारीख को मिलने बुलाया और मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाकर मुझे मारपीट कर छोड़ दिया।

चार साल तक करता रहा शोषण

चार साल तक करता रहा शोषण

वहीं महिला का यह भी आरोप है कि पिछले 4 साल से लगातार वह उसका शारीरिक शोषण करता चला आ रहा था और जब उसका जी भर गया तो उसने उसे छोड़ दिया । महिला ने यह भी बताया कि आरोपी युवक शादीशुदा है और भरतपुर का रहने वाला है। महिला का यह भी कहना है कि वह मुझे रास्ते से छोड़कर भाग गया । उसने मेरे साथ मारपीट की और मेरे फोन को तोड़ दिया उसने अपने सारे सबूतों को मिटा दिया। महिला द्वारा जीआरपी में तहरीर दे दी गई है।

युवक ने की थी मारपीट

युवक ने की थी मारपीट

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रेलवे चाइल्ड लाइन की सदस्य बेबी ने बताया किस के परिजनों को सूचना दे दी है । जब से पूछताछ की गई तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में अवगत कराया। बेबी का कहना यह भी है कि जब महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पठानकोट उससे मिलने गई थी और उसने इसके साथ मारपीट की और वह फरार हो गया। महिला के परिजनों के आने के बाद महिला को उनके हवाले सुपुर्द कर दिया जाएगा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+