मथुराः होटल के कमरे में जहर खाकर कुछ इस हाल में पड़े थे पति-पत्नी, महिला की हो गई मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृन्दावन इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब कोतवाली इलाके के जगदीश धाम में एक दंपत्ति ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया । बेहोशी की हालत में दंपत्ति को देख होटल स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे में बेहोशी की हालत महिला गिरी हुई है। वहीं कमरे के बाथरूम में युवक बेहोश मिला। इसके बाद दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

uttar pradesh mathura couple did suicide in hotel room

अस्पताल में दोनों को बेहोशी की हालत में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेहोशी की हालत में मिलने पर पुरुष का इलाज शुरू कर दिया । फिलहाल अभी युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है ।जगदीश धाम होटल के कमरा न 105 में दंपति द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पर एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।

एसपी सिटी ने जहां घटना स्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की। वहीं होटल के कमरे से लेकर सीसीटीवी रजिस्टर आदि खंगाले और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किये । घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आत्महत्या करने वाले दंपति दिल्ली के रहने वाले हैं। फोन के जरिए महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

परिजनों के सुबह तक पहुंचने के बाद ही इस बात से पर्दा उठा पायेगा की आखिर इन लोगों ने किन कारणों से आत्महत्या करने की कोशिश की है। मौके पर कोई विरोध के हालात न होना साथ ही विषैले पदार्थ को खा कर उल्टी करने के हालातों को देख पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान चल रही है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+