मथुरा में दबंगों ने नहीं चढ़ने दी SC युवक की बरात, ट्रैक्टरी ट्रॉली खड़ी कर रोका रास्ता
Mathura News, मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दबंगों ने अनुसूचित जाति समुदाय की युवती की बारात नहीं चढ़ने दी। दबंगों ने रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली को अड़ा दिया। आखिर में बिना बारात चढ़ाए शादी संपन्न कराई गई। सुबह दूल्हा, दुल्हन को विदा कराकर ले गया। वहीं, दुल्हन के चाचा ने थाना नौहझील में 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मुसमुना में रविवार को एक दलित वंशीलाल की बेटी की बारात गांव पीरगढ़ी टप्पा पलवल से आई थी। रात को बग्घी पर सवार दूल्हा के साथ डीजे एवं बैंडबाजे पर नाचते गाते चढ़त का कार्यक्रम हो रहा था। आरोप है कि ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपने घरों के सामने से होकर बारात रोकने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली को रास्ते में खड़ा कर दिया।
उन्होंने चेतावनी दी कि बैंडबाजों के साथ बारात को अपने घरों के सामने से होकर नहीं निकलने देंगे। जिसके बाद दलित समाज के लोग भी वहीं से बारात बैंडबाजों के साथ निकालने पर अड़ गए। इस पर विवाद शुरू हो गया। काफी जद्दोजहद के बाद यह तय किया गया कि बिना बैंडबाजे के दूल्हा और बाराती यहां से निकल सकते हैं। इसके डीजे एवं बैंडबाजे को बंद कराकर दूल्हे और बारातियों को वहां से निकाला गया।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications