UP nikay chunav: कौन हैं विजय सिंह, जो हेमा मालिनी के मथुरा में AAP को जीत दिला लाईं
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के गढ़ में आप आदमी पार्टी ने खाता खोल दिया है। आप की उम्मीदवार श्रीमती विजय सिंह ने जीत दर्ज कराई है।

UP nikay chunav: यूपी नगर पंचायत के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में खाता खोल दिया है। आम आदमी पार्टी की श्रीमती विजय सिंह ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बरसाना नगर पंचायत से जीत दर्ज कराई है।
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी AAP प्रत्याशियों को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह ने बधाई दी है। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आम आदमी पार्टी पर अब देश के हर हिस्से में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।'
उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है कि जनता अब धीरे-धीरे काम की राजनीति की तरफ़ बढ़ रही है। भविष्य AAP का ही है। वहीं, यूपी प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने कहा, 'यूपी की जनता को हार्दिक बधाई आपने नगर निकाय चुनाव में Arvind Kejriwal के मॉडल पर मुहर लगाई।'
Recommended Video

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता AAP को Cong से आगे पहुंचा दिया और यूपी में AAP ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर 3 और 1 समर्थित कुल 4 सीटें जीती। 7 नगर पंचायत चेयरमैन की सीटें जीती। भारी संख्या में पार्षद और सभासद जीते।'
संजय सिंह ने हेमा मालिनी के गढ़ और भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के बरसाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट पर AAP पार्टी को जीत दिलाने वाली प्रत्याशी श्रीमती विजय सिंह बहुत बहुत बधाई दी।
बता दें कि बरसाना नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी की श्रीमती विजय सिंह को 5027 वोट मिले है। श्रीमती विजय सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता चौधरी को 968 मतों से पराजित किया। बीजेपी यहां तीसरे नंबर रही।
इसके अलावा चौमुंहा नगर पंचायत में निर्दलीय सुषमा सिसोदिया ने भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल को हराया। सौंख से भाजपा प्रत्याशी योगेश लंबरदार ने निर्दलीय रोहताश वर्मा को हराया। कोसी से भाजपा के धर्मवीर अग्रवाल ने कांग्रेस के नरेंद्र कुमार को, राया से निर्दलीय राजकुमार अग्रवाल ने भाजपा के राकेश शर्मा को हराया।
महावन में निर्दलीय मंजू देवी ने बसपा की सीमा देवी को, गोकुल में भाजपा के संजय दीक्षित ने निर्दलीय महेंद्र प्रकाश को, छाता में बसपा की लक्ष्मी देवी ने भाजपा की मीनू देवी को हराया। इसके अलावा फरह में भाजपा के सालिग राम बटिया ने निर्दलीय इस्माइल राइन को, राधाकुंड में भाजपा के रामफल मुंशी ने निर्दलीय ब्रजमोहन को हराया।
नंदगांव में निर्दलीय मंजू देवी ने भाजपा की लज्जावती को, बलदेव में निर्दलीय डॉ. मुरारीलाल ने भाजपा के मेरूकांत पांडेय को, बरसाना में आप के विजय सिंह ने निर्दलीय सुनीता चौधरी को और बाजना नगर पंचायत में निर्दलीय सुभाष चौधरी ने भाजपा के गिरीश को हराकर अध्यक्ष का ताज पहना।












Click it and Unblock the Notifications