Mathura News: मथुरा में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को होली के दिन भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। घटना देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Gorakhpur News: DDU University ने सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रक्रिया की तरफ कदम उठाने का निर्णय
हादसा जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा राधाकुंड रोड पर हुआ। यहां मघेरे स्थित हनुमान मंदिर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही गांव को निवासी थे। वह गांव से होली खेलने के लिए निकले थे। मौत की खबर सुनकर घरों में चीख पुकार मच गई। पर्व का हर्षोल्लास मातम में बदल गया। इस स्थान पर झांसी निवासी एक व्यक्ति की भी सड़क हादसे में मौत हो गई।

Gorakhpur News: सूदखोरी से परेशान व्यक्ति ने पत्नी व बच्चों संग खाई जहर, हालत गंभीर
थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया थाना क्षेत्र के तोष गांव निवासी हेमंत (25 वर्ष) पुत्र बिरजा ठाकुर, हुकुम सिंह (36 वर्ष) पुत्र मेघश्याम ठाकुर व महेश (25 वर्ष) पुत्र बल्लभ पंडित एक ही बाइक पर होली खेलने के लिए निकले थे। शाम करीब चार बजे हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही कार से टकरा गए।












Click it and Unblock the Notifications