Gorakhpur News: DDU University ने सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रक्रिया की तरफ कदम उठाने का निर्णय
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा सेंट्रलाइज्ड एडमिशन (केंद्रीयकृत प्रवेश) प्रक्रिया की तरफ कदम उठाने का निर्णय लिया गया। इसमें महाविद्यालयों को भी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित प्रवेश प्रक्रिया से चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश देने का अवसर दिया जाएगा। महाविद्यालय स्वेच्छा से इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं । यह अनिवार्य नहीं होगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार एडमिशन ब्राउसर को भी अंतिम रूप दिया गया।
ऑनलाइन आवेदन के साथ ही प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग को भी ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया गया। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अब प्रवेश लेने के लिए विश्वविद्यालय नहीं आना पड़ेगा। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया में और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

Gorakhpur News: DDU University की स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अप्रैल से, देखें पूरी डिटेल
*स्थाई एडमिशन सेल का हुआ गठन*
बैठक में स्थाई एडमिशन सेल के गठन के बारे में जानकारी दी गई। एडमिशन सेल के समन्वयक प्रो हर्ष सिंहा ने प्रवेश समिति से सेल के सदस्यों से परिचय कराया। प्रो विजय कुमार, प्रो संदीप कुमार, प्रो विजय चहल था प्रो प्रत्युष दुबे सेल के अन्य सदस्य हैं।
मनोविज्ञान विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय, में स्नातक एवं परास्नातक छात्रों हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस संवादात्मक सत्र की मुख्य वक्ता के रूप में डॉ रिचा चौधरी, सहायक आचार्य, उदार कला और मानव विज्ञान , ऑरो विश्विद्यालय, सूरत उपस्थिति रहीं। डॉ. रिचा गोरखपुर विश्विद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं।कार्यक्रम के शुरुआत में विभागाध्यक्ष, प्रो धनंजय कुमार द्वारा मुख्य वक्ता का स्वागत किया गया।मंच संचालन करते हुए कार्यशाला की समन्वयक डॉ गरिमा सिंह द्वारा मुख्य वक्ता का परिचय दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications