Gorakhpur News: सूदखोरी से परेशान व्यक्ति ने पत्नी व बच्चों संग खाई जहर, हालत गंभीर

Gorakhpur News: गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र स्थित तितनापार गांव में सूदखोरों से परेशान होकर पोल्ट्री फार्म के मालिक ने पत्नी व बच्चों संग जहर खा ली।वर्तमान में सभी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रामानंद गौड़ (40) ने पत्नी सीता (35), मोहनी (16), रागनी (12), नीरज (9), धीरज (7) को चटनी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। शनिवार की देर रात में सभी की तबीयत खराब होने के बाद भाई अशोक गौड़ ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

gorakhpur

Gorakhpur News: BRD Medical College का अस्थि रोग विभाग मरीजों को दे रहा ये बड़ी सुविधाएं,HOD ने बताई विशेषताएं
रामानंद गौड़ ने नौ लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी। इसी रुपयों से उसने पोल्ट्री फार्म खोला, लेकिन वह चल नहीं पाया और उसका पूरा रुपया डूब गया। इसके बाद उसने तीन लाख रुपये गांव के पास के ही एक शख्स से सूद में ले लिया। उसका कहना है कि जितना रुपया लिया है, उतना सूद दे चुका है, लेकिन अब भी मूलधन और 60 हजार रुपये सूद की मांग की जा रही है।

इसी से परेशान होकर उसने खाना के दौरान चटनी में जहरीला पदार्थ मिला दिया। सोचा था कि पूरा परिवार मर जाए। लेकिन, सबसे पहले छोटी बेची उल्टी करते हुए बाहर आई तो पूरे घरवालों को पता चल गया। परिजनों की ओर से पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई। लेकिन, रविवार की दोपहर में जानकारी होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+