'...मुझे तो नहीं बनना हेमा मालिनी', भाजपा के ऑफर पर जयंत चौधरी ने दिया ये जवाब
'...मुझे तो नहीं बनना हेमा मालिनी', भाजपा के ऑफर पर जयंत चौधरी ने दिया ये जवाब
मथुरा, 02 फरवरी: पश्चिम यूपी के मतदाताओं को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर गए है। मुजफ्फरनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर जयंत चौधरी वापस आना चाहते हैं तो उनकी स्वागत है। शाह के इस ऑफर पर राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पलटवार किया है। मथुरा में बोलते हुए जयंत ने कहा कि '...मुझे तो नहीं बनना हेमा मालिनी'। इससे पहले भी जयंत कह चुके है कि 'मैं चवन्नी नहीं जो पलट जाऊं'।

दरअसल, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी मंगलवार 01 फरवरी को मथुरा के बलदेव और मांट विधानसभा क्षेत्र में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि 'आज इनकी जुबान पर मेरे लिए इतनी मीठी-मीठी बातें हैं। योगेश तो कह रहा था, योगेश को तो अमित शाह ने कह दिया कि आ जा तेरा हेमा मालिनी बना दूंगा। और ना जानें कैसी कैसी बातें मेरे लिए भी कह रहे हैं। कोई प्यार कोई लगाव नहीं है हमारे लिए। और मैं कह रहा हूं कि मुझे खुश करके क्या मिल जाएगा, मुझे तो नहीं बनना हेमा मालिनी। जनता के लिए क्या करोगे, उन 700 किसानों के लिए क्या किया आपने? टेनी जी क्यों मंत्री बने हुए हैं। रोज सुबह उठकर आप नफरत घोलना शुरू कर देते हैं।'
जनसभा को संबोधित करते हुए जयंत ने प्रत्याशियों के समर्थन में वोटों की अपील करते हुए कहा कि ऐसा भर-भर के वोट दो कि भारतीय जनता पार्टी के जो चर्बी चढ़ रही है, आप सारे नेताओं की चर्बी उतार दो। उन्होंने कहा कि योगी जी मुझ पर इल्जाम लगा रहे है कि मैं दंगाई हूं या दंगे को भड़का सकता हूं, मेरे बाबा चौधरी चरण सिंह ने 1970 में गुंडा कानून बनाया था। बाबा जी (योगी) आपने कोई कानून नहीं बना रखा।
इससे पहले सीएम योगी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि ये गर्मी जो अभी कैराना और मुजफ्फरनगर में कुछ जगह दिखाई दे रही है न, ये सब शांत हो जाएगी। मैं मई और जून की गर्मी में भी शिमला बना देता हूं। उन्होंने कहा था कि कैराना से तमंचावादी पार्टी का प्रत्याशी धमकी दे रहा है, यानी गर्मी अभी शांत नहीं हुई। 10 मार्च के बाद गर्मी शांत हो जाएगी। सीएम योगी के गर्मी वाले बयान पर जयंत ने पलटवार करते हुए कहा कि जयंत ने कहा कि हम तो पैदा ही गर्म हुए थे।
ये जैकेट तो मैं ऐसे ही पहनता हूं चौधरी अजित सिंह तो शॉल भी नहीं ओढते थे। तो गरम मिजाज के तो हम है ही, क्या इलाज कर लोगों योगी जी। मुझे लगता है आपको ठंड लगा गई है क्योकि सिर से ठंढ चढ़ती है। मैं आपका बुरा नहीं चाहता। कहा कि सभी किसान, व्यापारी, मजदूर, गरीब और युवा एकजुट होकर आने वाली 10 तारीख को योगी बाबा को कंबल देकर गोरखपुर मठ में भेजने का काम करें।












Click it and Unblock the Notifications