यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में गई सास-बहू समेत तीन की जान, टायर फटने से हुआ था हादसा

मथुरा। खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से है, जहां गुरुवार सुबह टायर फटने से दो कारों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में सास-बहू समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Three people died in road accident on Yamuna Expressway

हादसा हमावन थाना इलाके के माइलस्टोन 115 पर हुआ है। यहां एक स्विफ्ट डिजायर कार और होंडा सिटी कार में टकरा गईं। होंडा सिटी कार में सवार सुशीला देवी पत्नी जनार्दन सिंह, अपर्णा पत्नी शशिकांत, शशिकांत पुत्र जनार्दन की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस हादसे में होंडा सिटी कार सवार इशिका, उदिता, तनुश पुत्री शशिकांत निवासी स्मृति विहार सी ब्लॉक 562 नई दिल्ली घायल हो गए।

वहीं, दूसरी गाड़ी में सवार रवि तिवारी पुत्र श्याम सुंदर तिवारी, मनीष पुत्र जगन्नाथ तिवारी, नीलेश पुत्र देवनाथ, विशु पुत्र अशोक, विजय पुत्र बृजेश तिवारी निवासी देवनगर कॉलोनी करोल बाग नई दिल्ली घायल हो गए। दोनों कार नोएडा की ओर से आगरा जा रही थी। माइलस्टोन 115 पर स्विफ्ट डिजायर का अगला टायर फट गया। जिससे कार बेकाबू हो गई और होंडा सिटी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंच पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+