जब भगवान ने लगाई मथुरा कोर्ट में हाजिरी, जज ने कहा: अगली डेट पर इनको मत लाएं

वादी के रूप में भगवान केशव देव को कोर्ट में हाजिर किया गया। दरअसल, 23 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान दाखिल वाद में 6 नंबर पर वादी बनाए गए भगवान केशव देव को गैर हाजिर माना था।

Thakur Keshav Dev Ji Maharaj Virajman Katra Keshav Dev appeared in Mathura court

श्री कृष्ण जन्म स्थान शाही ईदगाह मामले में मंगलवार को मथुरा कोर्ट में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। वादी के रूप में भगवान केशव देव को कोर्ट में हाजिर किया गया। दरअसल, 23 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान दाखिल वाद में 6 नंबर पर वादी बनाए गए भगवान केशव देव को गैर हाजिर माना था। इसके बाद अन्य वादी भगवान की प्रतिमा को बतौर वादी कोर्ट लेकर पहुंचे।

Thakur Keshav Dev Ji Maharaj Virajman Katra Keshav Dev appeared in Mathura court

अदालत के समक्ष भगवान ने लगाई हाजिरी
आपको बता दें कि मंगलवार को मथुरा में सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद संख्या 12/2023 में सुनवाई थी। इस मामले में कुल 6 वादी हैं। जिसमें 6वें वादी के रूप में भगवान केशवदेव महाराज विराजमान कटरा केशव देव को भी वादी बनाया गया था। इसी वाद में सुनवाई के दौरान मंगलवार को भगवान की प्रतिमा को लेकर अन्य वादी कोर्ट पहुंचे और अदालत के समक्ष भगवान ने हाजिरी लगाई। अदालत ने भगवान की उपस्थिति को स्वीकारा और कहा कि मैंने मान लिया केशव देव आए हैं। इसके बाद अगली तारीख पर उनको न लाने के आदेश दे दिए। बता दें कि 13 फरवरी को अब भगवान के सखा के रूप में अन्य वादियों को हाजिर होना है।

Thakur Keshav Dev Ji Maharaj Virajman Katra Keshav Dev appeared in Mathura court

Recommended Video

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में कोर्ट में गवाही देने पहुंचे भगवान, देखें वीडियो

    भगवान के एलावा कौन हैं अन्य 5 वादी?
    इस मामले में कोर्ट द्वारा अगली तारीख पर भगवान को न लाने के आदेश देने के बाद अब भगवान के सखा के रूप में अन्य वादी हाजिर होंगे। वाद संख्या 12/2023 में भगवान सहित 6 वादी बनाए गए हैं। इसमें श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण ट्रस्ट, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवाजन सभा, बिजनौर निवासी अनिल कुमार पांडे,महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी, सत्यम शर्मा और ठाकुर केशव देव जी महाराज विराजमान कटरा केशव देव हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+