सपा सभासद का शव फार्म हाउस के दरवाजे पर लटका मिला, परिजनों ने लगाया जाम

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में समाजवादी पार्टी के नेता और बाजना से सभासद दिनेश चंद गुप्ता का शव उनके फार्म हाउस पर लटका मिला है। सभासद का गमछे से गला बंधा हुआ था और शरीर पर चोटों के निशान थे। शव मिलने की सूचना पुलिस और मृतक सभासद दिनेश चंद गुप्ता के परिजनों को दी गई। इस घटना से गुस्साए सभासद के परिजनों ने नौहझील-बाजना रोड पर जाम लगा दिया। करीब 40 मिनट तक जाम लगा रहा। सूचना पर एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Recommended Video

    सपा सभासद का शव फार्म हाउस के दरवाजे पर लटका मिला, परिजनों ने लगाया जाम
    Samajwadi Party leader Dinesh Chand Gupta murdered in mathura

    जानकारी के मुताबिक, वारदात मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र के बाजना के ब्रज नगर की है। दिनेश चंद्र गुप्ता (47) पुत्र जगदीश प्रसाद गुप्ता नगर पंचायत बाजना के सभासद थे और समाजवादी पार्टी के नेता भी थे। बुधवार को सुबह छह बजे दिनेश मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। शाम तक खोजबीन की गई तो नौहझील-बाजना रोड पर मानागढ़ी रोड स्थित सभासद के निर्माणाधीन फार्म हाउस में अंदर एक दरवाजे पर लटका मिला। गमछे से गला बंधा हुआ था और शरीर पर चोटों के निशान थे। इस पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नौहझील-बाजना मार्ग पर जाम लगा दिया।

    परिजनों तत्काल हत्याओं की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर थाना नौहझील की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में एसपी देहात श्रीश चंद्र भी वहां पहुंच गए। करीब 40 मिनट जाम लगा रहा। एसपी देहात के शीघ्र ही घटना का खुलासा करने के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। इस संबंध में मृतक के पिता जगदीश प्रसाद गुप्ता ने नौहझील थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। वारदात की जानकारी देते हुए एसपी देहात ने बताया कि सभासद की प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होती है, फिर भी शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, परिजन के द्वारा हत्या की तहरीर दी गई है पुलिस छानबीन करके जल्दी मामले का खुलासा करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+