Sunny Leone के 'मधुबन' सॉन्ग पर शुरू हुआ विवाद, अब मथुरा के संतों ने जताई कड़ी आपत्ति

Sunny Leone के 'मधुबन' सॉन्ग पर शुरू हुआ विवाद, अब मथुरा के संतों ने जताई कड़ी आपत्ति

मथुरा, 25 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन का नया गाना 'मधुबन' बुधवार 22 दिसंबर को रिलीज हो गया है। रिलीज होने के बाद से इस सनी लियोन के इस सॉन्ग पर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, अब इस गाने को बैन करने की मांग भी उत्तर प्रदेश के मथुरा में सांधु-संतों की तरफ से की जाने लगी है। वहीं, दूसरी ओर लोगों ने भी सनी लियोन के डांस को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है। इतना ही नहीं, साधु-संतों के साथ लोगों ने भी मधुबन गाने के जरिए हिंदुओं की भावनाओं का आहत करने का आरोप लगाया है।

Recommended Video

    Sunny Leone Madhuban Song Controversy: Mathura के पुजारियों की गाना बैन करने की मांग |वनइंडिया हिंदी
    धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लगाया आरोप

    धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लगाया आरोप

    दरअसल, सनी लियोन का गाना 'मधुबन' 22 दिसंबर को यूट्यूब पर रिलीज हुआ तो उन्होंने इंस्टा और ट्विटर पर भी इसका लिंक शेयर किया। धीरे-धीरे ये गाना वायरल होने लगा, कुछ लोगों को सनी का डांस पसंद आया तो बहुत से लोगों ने गाने के बोल और इसमें सनी के डांस को भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। तो वहीं, मथुरा में संतों ने सनी लियोन के इस नए वीडियो एलबम को बैन करने की मांग की है। मथुरा के संत का कहना है कि सनी लियोन द्वारा गाने पर अश्लील डांस किया है। ऐसे में उसे बैन कर देना चाहिए। उन्होंने डांस को अश्लील बताते हुए हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

    संतों ने दी कोर्ट जाने की धमकी

    मथुरा के संतों ने कहा कि 'मधुबन में राधिका नाचे' सॉन्ग के हम सख्त खिलाफ है। कहना है कि सनी ने गाने पर अश्लील डांस करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। यही नहीं, संतों ने तो यहां कह दिया है कि अगर सरकार से बात नहीं और इस गाने को शीघ्र ही नहीं हटाया गया तो हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। साथ ही, सनी लियोन को देश से निकालने की भी मांग की है। संतों ने मोदी सरकार से सनी लियोन के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।

    माफी मांगे सनी लियोन

    माफी मांगे सनी लियोन

    वृंदावन के संत नवल गिरी महाराज ने कहा कि अगर सनी लियोन ने गाने से अपने सीन नहीं हटाये और माफी नहीं मांगी तो उन्हें देश (भारत) में रहने नहीं दिया जाएगा। कहा कि सनी लियोन सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद ही वो देश में नहीं रह सकती। वहीं, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा है, 'सनी लियोन ने गाने को 'अपमानजनक तरीके से' पेश करके बृजभूमि की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।

    गणेश आचार्य ने किया कॉरियोग्राफ, पुराने गाने को किया रीमिक्स

    गणेश आचार्य ने किया कॉरियोग्राफ, पुराने गाने को किया रीमिक्स

    गाने को कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने आवाज दी है। इसे गणेश आचार्य ने इसे कॉरियोग्राफ किया है। हालांकि, ये गाना रिलीज होने के बाद विवाद में घिर गया है। आपको बता दें कि, मधुबन में राधिका नाचे गाना 1960 में आई फिल्म कोहिनूर का है, जिसे मोहम्मद रफी ने गाया था। उसी गाने के बोल लेकर ये गाना रीमिकिस किया गया है। हालांकि ये पुराने गाने से एकदम अलग रूप लिए है। सनी लियोन पर फिल्माए गए 'मधुबन ' गाने को सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।

    अक्सर चर्चा में रहती हैं सनी

    अक्सर चर्चा में रहती हैं सनी

    सनी लियोन पोर्न इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं। पोर्न फिल्में छोड़कर वो भारत आई थीं और यहां बिग बॉस में उन्होंने एंट्री ली थी। बिग बॉस के बाद उनको जिस्म 2 के लिए कास्ट कर लिया गया था। इस फिल्म से सनी लियोन को खूब फेम हासिल हुआ। जिस्म 2 के समय से ही सनी किसी ना किसी तरह से विवादों का हिस्सा भी बनती रही हैं। सनी फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी दिखती रही हैं। हाल ही में वो 'वन माइक स्टैंड' में स्टैंडअप कॉमेडी भी करती नजर आई थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+