अरुण जेटली को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कही ये बातें
मथुरा। भाजपा सांसद हेमालिनी पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को याद करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने जेटली के निधन को भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि, 'आज मैं भाजपा में जो कुछ भी हूं, वह अरुणजी की वजह से हूं।' वह भाजपा के बहुत बड़े स्तम्भ थे।

हेमा मालिनी ने कहा, हम सोच रहे थे कि उनकी तबीयत ठीक हो जाएगी और वापस हमारे बीच आएंगे, संसद में रहेंगे। उनके निधन की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। हेमा मालिनी ने कहा कि नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉपरपोरेशन में भेजने का भी श्रेय अरुण जेटली को है। उसके बाद अरुण जेटली मुझे राज्यसभा में लेकर आए। आज अरुणजी नहीं हैं, साथ ही सुषमाजी भी नहीं हैं, यह दोनों मेरे बहुत बड़े समर्थक थे, लेकिन आज मैंने इन दोनों को खो दिया है।
'बहुत अच्छे इंसान थे वो'
हेमा मालिनी ने बताया कि अरुण जेटली को फिल्मे देखना पसंद था। वह एक-एक फिल्म और गाने के बारे में पूरी जानकारी रखते थे। यही नहीं किसी भी विषय में वह घंटों बात करने के लिए तैयार रहते थे। इतने बड़े अधिवक्ता, अर्थशास्त्री और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण कि बहुत अच्छे इंसान थे। वह सभी के साथ बहुत दोस्ताना रहते थे।
लंबी बीमारी के बाद एम्स में निधन
बता दें कि अरुण जेटली का शनिवार दोपहर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था, वो 9 अगस्त से एम्स में भर्ती थे। रविवार को अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा गया है। दोपहर दो बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Recommended Video










Click it and Unblock the Notifications