Mathura: पाकिस्तानी हिन्दुओं की दुर्दशा पर बोले संत: '100 में से केवल 1 करोड़ सनातनियों को जागना होगा'

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित आश्रम वत्सल में साध्वी रितंभरा की अगुवाई में एक चिंतन गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें देश के तमाम साधु संतों की मौजूदगी में गोष्ठी में निमित्तकम संस्था के निदेशक पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में बताते-बताते भावुक हो गए। वहीं इस गोष्ठी में भारत में रह रहे पाकिस्तानी हिंदुओं को भारत में स्थापित करने को लेकर गहन मंथन भी किया गया।

हिंदू शरणार्थियों को लेकर गोष्ठी का आयोजन
दरअसल, मथुरा के वृंदावन में साध्वी रितंभरा के आश्रम वात्सल्य ग्राम के मीरा नियलयम गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय चिंतन गोष्ठी का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल निमित्तकम संस्था के निदेशक जया आहूजा ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू की बहू-बेटियों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मैंने अपनी यात्रा के दौरान यह सब कुछ अपनी आंखों से देखा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के संरक्षण और भारत में बसाने के अभियान की 2017 में शुरुआत की गई थी।

Rashtriya Chintan Goshthi were held at Ashram Vatsalya Gram on Protection of pakistani Hindus

हजारों पाकिस्तानी हिन्दुओं को दिला चुके हैं नागरिकता
वहीं उन्होंने कहा कि राजस्थान के अलवर में पाकिस्तान मूल के हिंदू इंजीनियर ने उनसे मदद की गुहार लगाते हुए कई बार संपर्क किया और पाकिस्तान के हिंदू इंजीनियर ने नौकरी लगवाने की मदद मांगी, लेकिन उसे अलवर में नौकरी नहीं मिल सकी। इसलिए उन्होंने कड़ी कवायद के बाद जयपुर में नौकरी दिलवाई। इसके आलावा वो अभी तक हजारों पाकिस्तानी हिंदुओं की मदद कर के उन्हें भारत में नागरिकता भी दिला चुके हैं।

Rashtriya Chintan Goshthi were held at Ashram Vatsalya Gram on Protection of pakistani Hindus

दहशत के साय में एक करोड़ से अधिक हिंदू
जयपुर के प्रसिद्ध सर्जन डॉ अमरेंद्र रत्नू ने पाकिस्तान में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कहा कि पाकिस्तान में आज भी एक करोड़ से अधिक हिंदू दहशत की जिंदगी गुजार रहे हैं। वह भारत में आने के की आस लगाए बैठे हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी मदद करें और उन्हें भारत लाकर बसाए, उनकी आजीविका चलाने में मदद करें।

Rashtriya Chintan Goshthi were held at Ashram Vatsalya Gram on Protection of pakistani Hindus

'100 में से केवल 1 करोड़ हिन्दू अगर आगे आ जाएं'
वही उन्होंने कहा कि इसके लिए धर्म फाउंडेशन इंडिया लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पाक में हिंदू परिवारों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी ही होगी। इसके लिए अगर देश के सौ करोड हिन्दुओं में से केवल 1 करोड़ भी संस्था की मदद के लिए आगे आ जाए तो 5 साल में हमारा कर्तव्य पूरा हो जाएगा।

Rashtriya Chintan Goshthi were held at Ashram Vatsalya Gram on Protection of pakistani Hindus

कथाओं के जरिए देशभर के हिन्दुओं को किया जाएगा जागरुक
वही साध्वी रितंभरा ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू परिवारों के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सच्ची लगन से हम लोग को काम करना होगा और गोष्टी में सभी भगवताचार्यो को इसी उद्देश्य बुलाया है कि वह अपनी कथाओ के जरिए देश में जागरुकता पैदा करें और हिंदू शरणार्थियों की मदद करें। बता दें कि देश के तमाम साधु संतों सहित हिंदू चिंतकों की उपस्थिति में गोष्ठी का शुभारंभ हुआ था। इस दौरान वहां हो रहे अत्याचार के बारे में सुनकर लोग भावुक हो उठे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+